Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Update Corona: 2nd death reported, One suspect in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Update Corona: 2nd death reported, One suspect in Agra

104

आगरालीक्स.. कोरोना से देश में दूसरी मौत दिल्ली में रिपोर्ट की गई है, आगरा में कोरोना संदिग्ध युवती को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, वह हनीमून के लिए सिंगापुर गई थी, युवती के परिजनों को अलग वार्ड में भर्ती किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के जनकपुरी निवासी 46 साल के कारोबारी जापान, इटली जनेवा होते हुए दिल्ली पहुंचे थे, बुधवार को कारोबारी में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद नौ परिजनों के सैंपल लिए गए, कारोबारी की 69 साल की मां में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी, उनका आरएमएल, हॉस्पिटल दिल्ली में इलाज चल रहा था, शुक्रवार को उनकी मौत हो गई, यह देश में दूसरी मौत है, इससे पहले कलबुर्गी कर्नाटक में 76 वर्षीय मरीज की मौत हो चुकी है।

आगरा की युवती संदिग्ध, एसएन में भर्ती
आगरा के रेलवे कॉलोनी निवासी युवती की बंगलुरु में अभी हाल में शादी हुई है, वह हनीमून के लिए सिंगापुर गई थी, वहां से पति के साथ दो मार्च को बंगलुरु लौटी, दोनों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की गई, होली पर नौ मार्च को युवती आगरा मायके आ गईं थी, उनके पति में बंगलुरु में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, इसके बाद गुरुवार को युवती के सैंपल लिए गए, युवती को संदिग्ध मानते हुए एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, सैंपल आगे की जांच के लिए केजीएमयू लखनउ भेजे गए हैं, युवती के आठ परिजनों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।


आगरा में सात केस
आगरा में इटली से 25 फरवरी को लौट कर आए जूता कारोबारी सगे भाई, एक महिला और दो बच्चों में तीन मार्च को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद दिल्ली में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल मे जूता कारोबारी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जूता कारोबारी की फैक्ट्री में अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।अभी तक आगरा के 7 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है और करीब 245 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसके लिए आगरा में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं।
यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083


आगरा में 22 मार्च तक स्कूल किए गए बंद
आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी स्कूल 22 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोक​थाम के लिए बैठक के बाद प्रदेश के सभी स्कूलों को 22 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Breaking: Tragic Accident at Raja Ki Mandi Crossing: Woman Riding Activa Dies After Being Hit by a Crane…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो…आगरा के राजा की मंडी क्रॉसिंग पर दर्दनाक एक्सीडेंट. क्रेन की...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: The District Magistrate inspected the District Hospital and issued order to improve arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये डीएम एक्शन में. जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

बिगलीक्स

UP Board 10th & 12th 2026 result declare on 22nd April 2026

यूपीलीक्स ..यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कल घोषित...

error: Content is protected !!