आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना वायरस के चलते द आगरा ताज कार रैली स्थगित कर दी गई है,
जिला प्रशासन, उप्र पर्यटन एवं मोटर स्पोर्ट क्लब आगरा के संयुक्त तत्वावधान में 27 से 29 मार्च तक द आगरा ताज कार रैली का आयोजन किया जा रहा था। अध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना है कि क्लब की शुक्रवार को हुई बैठक में रैली स्थगित करने का निर्णय लिया गया। रैली की नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। सचिव प्रशांत जैन ने बताया कि सभी प्रतिभागियों द्वारा भुगतान किए गए प्रतिभाग शुल्क को बिना कटौती वापस किए जाने का निर्णय भी बैठक में हुआ। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि आगामी घोषित की जाने वाली तिथियों पर सभी प्रतिभागी जरूर उत्साह के साथ रैली में सहभागिता करेंगे।