आगरालीक्स ….आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा के पास डिवाइडर से टकराने के बाद बस पलट गई, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर बस में फंसे यात्री और बच्चों को बाहर निकाला, हादसे में तीन दर्जन लोग घायल हुए हैं, इन्हें इलाज दिया गया है।
यमुना एक्सप्रेस वे से शुक्रवार रात को दिल्ली से प्राइवेट बस यूपी 53 एफटी 8423 गोरखपुर के लिए रवाना हुई। बस में 40 से अधिक यात्री थे, यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के मांट टोल प्लाजा के पास बस अनियंत्रित होकर टोल बूथ से चंद मीटर पहले डिवाइडर में टकराने के बाद बस पलट गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मांट टोल पर तैनात कर्मी बस में फंसे यात्रियों को निकालने में जुट गए।पुलिस एवं एक्सप्रेस वे कर्मियों ने बस में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकालने के बाद इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेज दिया। हादसे में तीन दर्जन यात्री घायल हुए हैं। कुछ के मामूली चोट आई है।