आगरालीक्स… आगरा में कुछ घंटे बाद ही मौसम बदल रहा है, सुबह से बादल छाए हुए हैं, दोबारा मौसम बदल गया है, जाने कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में शुक्रवार को तेज धूप निकलने से तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया, शनिवार सुबह से बादल छाए हुए हैं और सर्द हवा चल रही है, इससे सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को बादल छाए रह सकते हैं, ठंडी हवा चलेगी, इससे सर्दी का अहसास होगा
16 मार्च से निकलेगी धूप
दो दिन बादल छाने के बाद 16 मार्च से बादल छट जाएंगे और तेज धूप निकलेगी, इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी बढ जाएगा। 19 मार्च तक तेज धूप निकलने से तापमान में बढोत्तरी होगी।
आईएमडी का अनुमान
4-Mar 14.0 28.0 Partly cloudy sky
15-Mar 15.0 26.0 Partly cloudy sky
16-Mar 16.0 27.0 Mainly Clear sky
17-Mar 16.0 29.0 Mainly Clear sky
18-Mar 17.0 30.0 Mainly Clear sky
19-Mar 17.0 31.0 Mainly Clear sky