आगरालीक्स.. आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने क्राइम ब्रांच भंग कर दी है, अब साफ छवि के पुलिस कर्मियों को क्राइम ब्रांच में रखा जाएगा। क्राइम ब्रांच को भंग करने के आदेश मिलते ही दरोगा सहित आठ सिपाहियों ने पुलिस लाइन में आदम करा दी, अब
एसएसपी बबलू कुमार का मीडिया से कहना है कि क्राइम बांच की टीम के सिपाही कई सालों से एक ही जगह जमे हुए थे। गोपनीय छानबीन कराई गई थी। साफ छवि के पुलिस कर्मियों को नई टीम में जगह दी जाएगी। नई टीम का गठन पुलिस कर्मियों की चरित्र पंजिका और छवि को देखा जाएगा।
ये भी क्राइम ब्रांच टीम में
एसआई राजकुमार गिरी, आरक्षी हृदेश, सचिन, तहसीन, आशुतोष त्रिपाठी, अमित चौहान, चालक मुकेश, परमेश आदि।