आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के आठ केस के बाद स्कूल, मॉल, मल्टीप्लेक्स और ताजमहल 31 मार्च तक बंद है, सैलून में तौलिए सेनेटाइज कर इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं, बचाव के लिए एक मीटर की सामाजिक दूरी, यानी बात करते समय एक मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की जा रही है।
आठ में हो चुकी है पुष्टि
आगरा में खंदारी निवासी जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, बडे बेटे की बहू, फैक्र्टी में मैनेजर, उनकी पत्नी के बाद बेंगलुरु से आगरा आई युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, आगरा में आठ मरीजों में पुष्टि हो चुकी है। यूपी में अभी तक 13 कोरोना वायरस के केस आए हैं, इसमें से 8 केस आगरा के हैं।
तीन डिस्चार्ज
कोरोना वायरस से संक्रमित जूता कारोबारी, उनका छोटा बेटा, बडे बेटे की बहू दिल्ली से डिस्चार्ज होकर घर आ गए हैं। दिल्ली में चार भर्ती हैं और युवती का इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।
स्कूल कॉलेज बंद
आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण थर्ड फेज में हम पहुंच चुका हैं, आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि महामारी अधिनियम 1897 की शक्तिओं का हवाला देते हुए आदेश जारी किया है कि आगरा के सभी कान्वेंट मिशनरी, राजकीय, उच्च तकनीकी, व्यावसायिक शिक्षण संस्थान की समस्त कक्षा और आंतरिक परीक्षा बंद कर दी हैं। पहले 23 मार्च तक स्थगित कर बंद किए गए थे अब केंद्र सरकार की नई एडवाइजरी के अनुसार स्कूल, कोचिंग 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। स्कूल में बोर्ड परीक्षा और अनिवार्य प्रतियोगी परीक्षा ही कराई जा सकेंगी।
मल्टीप्लेक्स, क्लब, सिनेमाघर, स्वीमूंग पूल 31 मार्च तक पूरी तरह से प्रतिबंधित
डीएम के आदेश के अनुसार, मल्टीप्लेक्स मल्टीप्लेक्स, क्लब, सिनेमाघर, स्वीमूंग पूल 16 मार्च से 31 मार्च तक पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं, लोगों से अपील की गई है कि भीड वाले इलाकों में ना जाएं।
ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी 31 मार्च तक बंद
आगरा का ताजमहल 372 साल में दूसरी बार 15 दिन के लिए बंद हुआ है, पहले ताजमहल रात में भी खुलता था, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मौत के बाद रात में खुलना बंद हो गया।
कोरोना संक्रमण के चलते संस्क्रति मंत्रालय ने ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित देश के स्मारक 31 मार्च तक बंद कर दिए हैं। ऐसे में मंगलवार को सुबह ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पर्यटक निराश हुए, ताजमहल सूर्योदय के समय खुल जाता है लेकिन पर्यटक पहुंचे तो ताजमहल बंद था।
यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083