आगरालीक्स . आगरा में कोरोना के आठ केस के बाद 2 अप्रैल तक स्कूल, कॉलेज बंद, परीक्षा भी नहीं, निजी शिक्षकों को क्यों बुलाया जा रहा है, वे घर से भी काम कर सकते हैं, यह सवाल शिक्षकों द्वारा उठाया जा रहा है, निजी स्कूल में काम करने के चलते शिक्षक खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। यूपी सरकार ने यहां तक कह दिया है कि सरकारी कर्मचारी घर से काम कर सकें, इसकी कवायद भी चल रही है, ऐसे में निजी स्कूलों में परीक्षाएं हो चुकी हैं, रिजल्ट तैयार होना है। कक्षाएं नहीं चल रही है तो शिक्षक घर से भी काम कर सकते हैं। मगर, स्कूलों में शिक्षकों को बुलाया जा रहा है।
Teachers Voice : What about the millions of teachers who are being asked to report to school everyday? They too are humans- susceptible to infections, have
families and can be carriers too.
Let teachers stay at home and work from home and not empty classrooms
स्कूल कॉलेज दो अप्रैल तक बंद
आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण थर्ड फेज में हम पहुंच चुका हैं, आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि महामारी अधिनियम 1897 की शक्तिओं का हवाला देते हुए आदेश जारी किया है कि आगरा के सभी कान्वेंट मिशनरी, राजकीय, उच्च तकनीकी, व्यावसायिक शिक्षण संस्थान की समस्त कक्षा और आंतरिक परीक्षा बंद कर दी हैं। पहले 23 मार्च तक स्थगित कर बंद किए गए थे अब केंद्र सरकार की नई एडवाइजरी के अनुसार स्कूल, कोचिंग 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने दो अप्रैल तक स्कूल कॉलेज बंद करा दिए हैं, परीक्षा भी नहीं होगी।
मल्टीप्लेक्स, क्लब, सिनेमाघर, स्वीमूंग पूल 31 मार्च तक पूरी तरह से प्रतिबंधित
डीएम के आदेश के अनुसार, मल्टीप्लेक्स मल्टीप्लेक्स, क्लब, सिनेमाघर, स्वीमूंग पूल 16 मार्च से 31 मार्च तक पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं, लोगों से अपील की गई है कि भीड वाले इलाकों में ना जाएं।
ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी 31 मार्च तक बंद
आगरा का ताजमहल 372 साल में दूसरी बार 15 दिन के लिए बंद हुआ है, पहले ताजमहल रात में भी खुलता था, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मौत के बाद रात में खुलना बंद हो गया।
कोरोना संक्रमण के चलते संस्क्रति मंत्रालय ने ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित देश के स्मारक 31 मार्च तक बंद कर दिए हैं। ऐसे में मंगलवार को सुबह ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पर्यटक निराश हुए, ताजमहल सूर्योदय के समय खुल जाता है लेकिन पर्यटक पहुंचे तो ताजमहल बंद था।
फाइल फोटो