आगरालीक्स …आगरा में लॉक डाउन के बाद तनाव बढने लगा है, ऐसे में एक कारोबारी सहित तीन ने सुसाइड कर ली, पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि तीनों ने सुसाइड की है और अलग अलग कारण से तनाव में आ गए थे।

पहला मामला जूता कारोबारी का है, 32 साल के जूता कारोबारी बंटी वर्मा का ग्यासपुरा स्थित घर पर ही कारखाना है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि बंटी की पत्नी होली पर मायके चली गई थी, इसके बाद लौट कर नहीं आई। इससे वह परेशान था, बुधवार रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया।गुरुवार की सुबह भाई कमरे पर गया तो वह अंदर से बंद था। गेट खोला तो बंटी का शव पंखे के कुंदे पर दुपट्टे से लटका मिला।इंस्पेक्टर शाहगंज सत्येंद्र राघव सिंह का मीडिया से कहना है कि बंटी की पत्नी मायके चली गई थी।इससे वह तनाव में बताया गया है।मृतक के भाई महेश ने तहरीर दी है, जांच की जा रही है।
दूसरा मामला राधेवाली गली निवासी चांदनी का है, 20 की चांदनी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। यह मामला ग्रह क्लेश का बताया जा रहा है।

शराब पीने पर टोका तो कर ली सुसाइड
तीसरा मामला एत्माद्दौला के नवलगंज निवासी नागेंद्र पुत्र विशंभर सिंह का है ।।वह बुधवार की रात शराब पीकर घर आया था।परिवार के लोगों शराब पीने से मना किया, इसे लेकर विवाद हो गया।गुरुवार की सुबह उठने के बाद वह आठ बजे दोबारा अपने कमरे में चला गया।
परिवार के लोग कुछ देर बाद कमरे पर पहुंचे तो शव को फंदे पर लटका हुआ था। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक के अनुसार प्रारंभिक का मीडिया से कहना है कि पूछताछ में सामने आया है कि युवक के शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था, इसकी जांच की जा रही है।