Monday , 9 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Corona Update: 17 new corona positive case, 678 total case, Two death
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Corona Update: 17 new corona positive case, 678 total case, Two death

350

आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के 17 नए केस, 678 पहुंची संख्या, दो की हुई मौत।

आगरा में गुरुवार को कोरोना के 17 नए केस आ चुके हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 678 पहुंच चुकी है। आगरा में 384 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है, मरीजों की संख्या बढने के बाद हालात बिगडने लगे हैं। मरीजों को भर्ती करने के लिए कोई इंतजाम नहीं है, एसएन मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड है, इसके बाद मरीजों को हिंदुस्तान कॉलेज भेजा जा रहा है।

384 मरीज भर्ती, 294 हुए डिस्चार्ज
कोरोना संक्रमित 384 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। वहीं, 294 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढने पर हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। हर रोज कोरोना के नए केस आ रहे हैं, नए केस सामने आने के बाद मरीजों को भर्ती करने में भी समस्या आ रही है।

महिला सहित दो की मौत
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकडा भी बढ रहा है, एक बुजुर्ग महिला सहित कोरोना संक्रमित दो मरीजों की गुरुवार को मौत हो गई। वहीं, आइसोलेशन वार्ड में भी मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही इलाज ना मिलने से भी मरीजों की मौत हो रही है। एसएन और जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है, निजी अस्पतालों ने गंभीर मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। इससे हालात लगातार बिगड रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sanjay Place most Polluted Area of Agra on Deepawali

आगरालीक्स आगरा में छह घंटे तक लगातार चले बम पटाखे, एक्यूआई 200...

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: Woman lodge FIR against Gym Trainer in Agra

आगरालीक्स आगरा में जिम ट्रेनर ने युवती को फ्लैट पर ले जाकर...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Temperature @ 16 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह धुंध छाने लगी है, 16 डिग्री पहुंचा पारा।...

error: Content is protected !!