आगरालीक्स….. आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज की शिकायत पर जांच में एसएन मेडिकल कॉलेज के अधिकारी दोषी पाए गए हैं, इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र की गर्भवती की निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई, जांच में कोरोना पॉजिटिव आने पर एसएन रेफर कर दिया। महिला का आरोप है कि आइसोलेशन वार्ड में उसके अलावा अन्य पुरुष मरीज थे, जिन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। वार्ड में पांच पुरुष मरीज थे, इसमें से एक युवक अर्धनग्न अवस्था में फर्श पर लेटा था, उन्होंने पफोन पर अपने पति को जानकारी दी, उन्होंने एसएन में संपर्क किया, उनकी कोरोना संक्रमित पत्नी को जब वार्ड से दूसरे वार्ड में व्हील चेयर से ले जाया गया तो यूरिन बैग फट गया, इसके बाद कर्मचारी व्हील चेयर को वार्ड के बाहर ही छोडकर चला गया। इस मामले की शिकायत के बाद खलबली मच गई।
सीएमएस पाए गए दोषी
सीडीओ जे रीभा का मीडिया से कहना है कि इस मामले की जांच में एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रमुख अधीक्षक डॉ एससी जैन दोषी पाए गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेजी गई है।