आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के केस बढने के साथ ही मौत का आंकडा भी बढने लगा है, एक सीनियर जर्नलिस्ट, महिला, बालक की कोरोना से मौत हो गई। मौत होने के बाद कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। ऐहतियातन इलाज के दौरान मौत होने पर कोरोना संदिग्ध मानते हुए पीपीई पहनकर अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 678 पहुंच चुकी है। इसके साथ ही मौत का आंकडा भी बढता जा रहा है, मीडिया रिपार्ट के अनुसार आगरा में 22 मौत हो चुकी हैं। इसमें से कोरोना संक्रमित तीन की मौत गुरुवार को हुई है। इनका एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर मरीज को मैनेज नहीं कर सके और मौत हो गई।
वेंटीलेटर पर थे सीनियर जर्नलिस्ट
आगरा के 50 साल के एक सीनियर जर्नलिस्ट को बुखार आने के कोरोना की जांच कराई गई, उन्हें चार मई को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। यहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था, इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। वहीं, एक 65 साल की महिला का इलाज हरीपर्वत के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, वहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसएन रेपफर कर दिया, उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक टेढी बगिया क्षेत्र के 11 साल के बालक की मौत हुई है, वह पीलिया से संक्रमित था और कोरोना की पुष्टि हुई थी। इस तरह मौत का आंकडा भी लगातार बढ रहा है।