आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना 28 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढकर 706 पहुंच गई है। नए केस आने के बाद मरीजों को भर्ती करने में समस्या आ रही है।
आईडीएसपी, लखनऊ द्वारी की गई रिपोर्ट के अनुसार आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 706 पहुंच गई है, इससे पहले गुरुवार को डीएम आगरा द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 678 बताई गई थी, इस तरह कोरोना के शुक्रवार को 28 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 706 पहुंच गई है।

गर्भवती, पति पत्नी, जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव
आगरा में धूलिया गंज क्षेत्र के पति पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही एसएन के एक जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव है, एसएन के ही एक और कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है, कर्मचारी को हिंदुस्तान कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। छीपीटोला निवासी गर्भवती महिला ने डिलीवरी से पहले जांच कराई, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वहां उनकी आपरेशन से डिलीवरी कराने की तैयारी चल रही है। आवास विकास कालोनी, रावली क्षेत्र के दो लोगों की रिपार्ट भी पॉजिटिव आई है। इस तरह कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ रही है, अब 700 का आंकडा भी पार हो चुका है।

स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा देर रात अपडेट की जाती है संख्या
वहीं, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, डिस्चार्ज होने वाले मरीज और एक्टिव केस की संख्या आगरा जिला प्रशासन द्वारा रात में अपडेट की जाती थी, अभी स्थानीय प्रशासन द्वारा सूची अपडेट नहीं की गई है। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में संशोधन भी हो सकता है।

यूपी में 155 नए मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले, 3214 कुल केस
आगरा 706, लखनऊ 247, गाजियाबाद 126, नोएडा 211, लखीमपुर खीरी 4, कानपुर 294, पीलीभीत 4, मुरादाबाद 120, वाराणसी 78, शामली 29, जौनपुर 9, बागपत 21, मेरठ 196, बरेली 11, बुलंदशहर 61, बस्ती 35, हापुड़ 54, गाजीपुर 6, आजमगढ़ 9, फिरोजाबाद 184, हरदोई 2, प्रतापगढ़ 12, सहारनपुर 203, शाहजहांपुर 1, बांदा 18, महाराजगंज 7, हाथरस 9, मिर्जापुर 4, रायबरेली 47, औरैया 13, बाराबंकी 2, कौशांबी 2, बिजनौर 33, सीतापुर 22, प्रयागराज 18, मथुरा 47, बदायूं 17, रामपुर में 28, मुजफ्फरनगर 26, अमरोहा 33, भदोही में 2, कासगंज 3, इटावा 3, संभल 27, उन्नाव 3, कन्नौज 7, संत कबीर नगर 30, मैनपुरी 11 गोंडा 11, मऊ 1,एटा 9, सुल्तानपुर 4, अलीगढ़ 53, श्रावस्ती 9, बहराइच 17, बलरामपुर 2, अयोध्या 1, जालौन 10, झांसी 20, गोरखपुर 3, कानपुर देहात 2, सिद्धार्थनगर 19, देवरिया 3, महोबा 2, कुशीनगर 2, अमेठी 5, चित्रकूट 3 फतेहपुर 2 मरीज अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले