आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना बेकाबू होने पर सख्ती के बाद लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 1529 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, 535 को अरेस्ट किया जा चुका है। बिना मास्क लगाए जाने पर एक कंपनी के डिलीवरी बॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा में 25 मार्च से लॉक डाउन है, लॉक डाउन को लेकर लगातार सख्ती की जा रही है। उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में आगरा में अभी तक 3500 से अधिक लोगों पर 1529 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, 535 लोगों को अरेस्ट किया गया है। सबसे ज्यादा मुकदमे सदर क्षेत्र में किए गए हैं, लॉक डाउन को लेकर लगातार सख्ती की जा रही है।
मास्क ना लगाने पर मुकदमा
एक कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय बिना मास्क और अनुमति के डिलीवरी करने जा रहा था। बसई बैरियर पर पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया। कर्मचारी के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया। बाइक सीज कर दी।