आगरालीक्स… आगरा में पुलिस ड्रोन से नजर रख रही है, कॉलोनी में एकत्रित होने वाले लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बेवजह बाहर निकलने पर चालान काटने के साथ सजा भी दी जा रही है। कार और बाइक के दस्तावेजन ना होने पर सीज किया जा रहा है।
आगरा में कोरोना के केस लगातार बढ रहे हैं, ऐसे में पुलिस ने सख्ती कर दी है। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आगरा पुलिस ने हरीपर्वत क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की, लोग अपने घर के बाहर झुंड बनाकर तो नहीं खडे हैं, शाम होते ही घर से बाहर निकल तो नहीं रहे हैं, इस पर नजर रखी जा रही है। उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
कई रास्ते बंद, वाहनों का चालान
पुलिस ने हर क्षेत्र में बैरियर लगा दिए हैं, घर से बाहर निकलने पर बैरियर पर पुलिस पूछताछ कर रही है। पास और किस कारण से जा रहे हैं, इस बारे में पूछा जा रहा है। बेवजह बाहर निकलने वालों पर सख्ती की गई है, इनके चालान किए जा रहे हैं और गाडी सीज की जा रही है।