आगरालीक्स …आगरा में चेन्नई, दिल्ली स्पेशल ट्रेन शाम को पहुंची, ट्रेन तीन मिनट रुकी, यहां से यात्री ट्रेन में सवार हुए और ट्रेन से आगरा में यात्री उतरे।
12 मई से देश भर में 15 ट्रेनें चलाई गईं, इसमें से चेन्नई नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का आगरा में स्टॉपेज दिया गया। यह ट्रेन 12 मई को चेन्नई से रवाना हुई, 13 मई को शाम 6 18 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन से आठ यात्री उतरे, ये अलग अलग शहरों में फंसे हुए थे, ये आगरा पहुंच गए। वहीं, आगरा से 13 यात्री ट्रेन में दिल्ली जाने के लिए सवार हुए।