आगरालीक्स… आगरा की एक निजी पैथोलॉजी लैब में कार्यरत डॉक्टर का शव फ्लैट में मिला है, साथी डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के एडीए हाइटस में फ्लैट नंबर 103 में डॉ प्रतीश सिंह रह रहे थे, वे हरीपर्वत क्षेत्र की पैथोलॉजी लैब में काम कर रहे थे। वे चार दिन से अपने फ्लैट में थे और साथी चिक्त्सिकों का फोन नहीं उठा रहे थे। बुधवार रात को डॉ प्रतीश सिंह के साथी फ्लैट पर पहुंचे, उनके फ्लैट का गेट बंद था, पुलिस को बुलाने के बाद फ्लैट के गेट का दरवाजा तोडा गया। फ्लैट में अंदर डॉ प्रतीश का शव पडा हुआ था।
कई दिन पुराना शव
फ्लैट में शव पडा हुआ था, शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। शरीर से खून भी निकल रहा था, पुलिस जांच में जुटी हुई है, डॉ प्रतीश सिंह मूल रूप से छपरा,बिहार के रहने वाले हैं, पुलिस जांच में जुटी हुई है।