Tuesday , 28 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Corona Update: False reporting of Corona Positive by IDSP, Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Corona Update: False reporting of Corona Positive by IDSP, Agra

186

आगरालीक्स …आगरा में कोरोना के केस और लखनऊ से आने वाली रिपोर्ट के आंकडों में बडा अंतर क्यों हैं, अब कार्रवाई की जाएगी, यह मामला पकड में आ गया है, जो मरीज पॉजिटिव हैं, उनका इलाज चल रहा है, उन्हें भी स्थानीय कोरोना पॉजिटिव की सूची में शामिल कर लखनऊ रिपोर्ट भेज दी गई। इससे आगरा और लखनऊ के आंकडों में अंतर आ रहा है।
आगरा में कोरोना के 785 केस हैं, आईडीएसपी लखनऊ से जारी होने वाली रिपोर्ट में आगरा के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 800 से अधिक है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह अंतर क्यों आ रहा है, इसके लिए छानबीन की गई। इसमें सामने आया है कि आगरा से एसएन मेडिकल कॉलेज, जालमा कुष्ठ संस्थान और केजीएमयू लखनऊ सैंपल जांच को भेजे जा रहे थे, इनकी रिपोर्ट मेल से सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल के सीएमएस कार्यालय पर आ रही है। आईडीएसपी पर भी इस रिपोर्ट को अपलोड किया जा रहा है। इस रिपोर्ट के आधार पर कोरोना के नए केस और कुल केस की गणना सीएमओ कार्यालय में की जाती है, इसकी रिपोर्ट लखनऊ आईडीएसपी को भेजी जाती है। वहां से हर जिले के कोरोना पॉ​टिजव, म्रतक और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अपडेट की जाती है।
इर तरह हुई गडबडी
कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती करने के बाद उनके 11 से 14 वे दिन की बीच में सैंपल लिए जा रहे हैं, इसमें से कुछ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसे भी कोरोना के नए मरीजों में शामिल कर लिया गया है, जबकि ये पहले से ही कोरोना संक्रमित है। इस तरह आंकडों में अंतर हो गय, यह गडबडी सीएमओ कार्यालय के स्तर से बताई जा रही है।
68 की रिपोर्ट गलत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 68 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट दो बार दर्ज कर दी गई है। इसलिए लखनऊ से जारी किए जा रहे आंकडों में कोरोना पॉजिटिव की संख्या ज्यादा है। प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने डीएम प्रभु एन सिंह से जांच के बाद कार्रवाई के लिए कहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman goes missing after Fifth day of Marriage

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो. आगरा में जया किशोरी ने कहा आजकल की सॉरी...

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

error: Content is protected !!