आगरालीक्स… आगरा में नाले से बम निकलने की अफवाह पर भीड जुट गई, लॉक डाउन में लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए, पुलिस ने पहले बम की पडताल की, इसके बाद भीड को हटाया, पुलिस जांच में सामने आया कि नाले से ट्रैक्टर के पार्ट निकले हैं, इनकी संख्या तीन है जिसे लोग बम समझ रहे थे।
आगरा में शनिवार सुबह गोबर चौकी, ताजगंज में में नगर निगम की टीम सफाई कर रही थी।इसी दौरान नाले से लोहे की वॉल्व के आकार के तीन चीजें मिलीं।किसी ने इनके बम होने की अफवाह उड़ा दी।नगर निगम की टीम ने नाले की सफाई रोक दी, बस्ती वालों की भीड़ मौके पर जुट गयी। लोग एक दूसरे के बगल में खडे थे, मुंह पर मास्क भी नहीं था। पुलिस को इन्हें हटाने में परेशानी हुई । बम की सूचना पर थाने का फाेर्स मौके पर पहुंच गया।उसने वॉल्व के आकार की तरह की तीनों चीजों को अपने कब्जे में ले लिया।सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि बम नहीं,ट्रैक्टर के पार्टस हैं।
