आगरालीक्स… आगरा में लॉक डाउन में तीन महीने की स्कूल की फीस मांफ करने की पहल, एक बडे स्कूल ने तीन महीने की छात्रों की फीस मांफ कर दी है, उन्हें फ्री आनलाइन क्लासेज भी दी जा रही हैं।
मार्च से ही स्कूल बंद हैं, अप्रैल में नया सत्र शुरू हो गया है, उम्मीद है कि जुलाई में ही स्कूल खुल सकेंगे। ऐसे में स्कूल द्वारा आनलाइन क्लासेज शुरू की गई हैं। पैरेंटस को स्कूल फीस जमा करने की चिंता सताने लगी है। लॉक डाउन खत्म होते ही स्कूल की फीस जमा करनी है, कुछ जिलों में स्कूल की तीन महीने की फीस मांफ कर दी है। अब आगरा के संत श्री आसाराम जी बापू इंटर कॉलेज, शमसाबाद ने तीन महीने की फीस माफ करने की पहल की है, स्कूल के प्रबंधक सुभाष चंद शर्मा का कहना है कि लॉक डाउन में लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं, सबसे बडी समस्या आय बंद होना है, इसे देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों की तीन महीने की फीस माफ करने का निर्णय लिया है। किसी भी छात्र से अप्रैल-मई जून की फीस नहीं ली जाएगी, छात्रों को आनलाइन शिक्षा दी जा रही है।
फीस में नहीं होगी बढोत्तरी
प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि किसी भी कान्वेंट और मिशनरी स्कूल में फीस बढोत्तरी नहीं की जाएगी, आगरा के स्कूलों की एसोसिएशन द्वारा हर साल स्कूल फीस में 10 से 15 फीसद तक बढोत्तरी करने के साथ ही कई अन्य मदों में भी पैसा लिया जा रहा है।