Thursday , 4 June 2026
Home संपादकीय व्‍हाट्सएप का वेब वर्जन रिलीज
संपादकीय

व्‍हाट्सएप का वेब वर्जन रिलीज

203

whats
पॉपुलर डिमांड को देखते हुए व्हाट्सएप ने अंतत: वेब वर्जन रिलीज कर दिया है लेकिन यह उतना आसान नहीं जितना आप सोच रहे हैं। इसे उपयोग करने से पहले निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को देखें।

क्रोम

यदि आप व्हाट्सएप को वेब पर एक्सेस करना चाहते हैं, तो यह केवल कंप्यूटर पर क्रोम में चल सकता है।

अपडेट

वेब फीचर पर काम करने के लिए, आपको आपके फोन पर व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करना होगा। इसके बाद ही आपको मेन्यु में नये ’व्हाट्सएप वेब’ का ऑप्शन दिखेगा।

केवल मौजूदा यूजर्स

वेब पर व्हाट्सएप का उपयोग करने के लिए आपको पहले से एक्टिव अकाउंट के साथ व्हाट्सएप यूजर होने की जरूरत है। आप वेब के लिए व्हाट्सएप अकाउंट में साइन अप नहीं कर सकते हैं। इसके बाद यह केवल एंड्रायड, ब्लैकबेरी, विंडोज फोन और एस 60 –आइओएस इंस्टॉल होने के बाद काम कर सकता है।

सुरक्षित है यह

व्हाट्सएप वेब का उपयोग शुरू करने के लिए आपको क्रोम के वेबपेज (वेब.व्हाट्सएप.कॉम) को खोलना होगा और तब अपने फोन पर आने वाले क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए व्हाट्सएप का उपयोग करें। इसके तुरंत बाद क्यूआर कोड खत्म हो जाता है और यह वेब कलाइंट और फोन के बीच सिंगल कनेक्शन बनाता है। दोबारा से जुड़ने के लिए, आपको दोबारा से इस प्रोसेस से जाने की जरूरत होगी।

सुरक्षित होंगे आप

चाहे आप फोन से मैसेज टाइप कर रहे हों या फिर वेब क्लाइंट हों, हर चीज यथावत रहेगी। आप यहां भी मैसेज डिलीवर के बाद डबल टिक मार्क्स पाएंगे और रेसिपिएंट के पढ़ लेने के बाद यह टिक मार्क नीले रंग में बदल जाएगा।

मोबाइल डाटा में सेव कर सकते

यहां हर चीज मिरर की तरह है इसलिए व्हाट्सएप वेब क्लाइंट कनेक्ट होने और मैसेज भेजने के लिए आपके फोन का उपयोग करते हैं। आपका वेब सेशन तब तक एक्टिव रहता है जब तक आपका फोन इंटरनेट से जुड़ा रहेगा। इसका मतलब यह भी है कि आपके फोन का डाटा कनेक्टशन लगातार उपयोग होता रहेगा।

दोनों ही तरीकों में अटैचमेंट काम करेगा

आप अपने पीसी से फोटोग्राफ्स समेत अन्य अटैचमेंट्स भी भेज सकते हैं। आप अन्य द्वारा भेजे गए सभी अटैचमेंट्स को भी देख सकते हैं। वेबकैम के मौजूद होने की स्थिति में आप इसका इस्तेमाल भी बड़े आराम से कर सकते हैं, पर अभी तक वीडियो का सपोर्ट नहीं मिला है इसे।

सभी एप फीचर्स उपलब्ध नहीं

वेब वर्जन पर आप किसी मैसेज को डिलीट या फारवर्ड नहीं कर सकते हैं। आप इसपर गुप भी नहीं बना सकते और न किसी मौजूदा ग्रुप के मेंबरशिप को छोड़ सकते।

टेंपररी है वेब कलाइंट

इसका मतलब है कि पीसी में कुछ भी स्टोर नहीं है। आप यहां अटैचमेंट्स देख सकते हैं लेकिन वे तभी दिखेंगे जब आप उसे डाउनलोड कर लेंगे। वेबक्लाइंट के पीछे का आइडिया यही है कि आप कंप्यूटर का उपयोग करते हुए इसका उपयोग कर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

संपादकीय

Red beacon ban

आगरालीक्स… नमस्कार मित्रो, सोशल मीडिया के दौर में चंद मिनट में सोच...

संपादकीय

UP election 2017: Donkey endorse in Politics

आगरालीक्स ..नमस्कार मित्रो गधा, घोड़े की प्रजाति की एक उपजाति ‘एसिनस वर्ग’ का...

संपादकीय

Agraleaks.com: Cast your vote for better tomorrow

नमस्कार मित्रो आगरालीक्स ……..विचारधारा बदलने में सालों लगते हैं, इसके बाद भी...

error: Content is protected !!