आगरालीक्स.. आगरा में हाईवे पर ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से जा रहे बाइक सवारों पर पलट गया, हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
आगरा में रविवार सुबह आगरा ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ग्वालियर की तरफ जा रहा था, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुबह 9 30 बजे ट्रक के सामने गाय आ गई, गायक को बचाने में ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक हाईवे पर पलट गया, ट्रक के बगल से बाइक सवार दो युवक जा रहे थे, वे ट्रक के नीचे दब गया।
ट्रक के नीचे दबे रहे युवक, मौत
ट्रक में सामान लदा हुआ था, हादसे के बाद स्थानीय लोग पहुंच गए, पुलिस भी आ गई लेकिन युवकों को ट्रक के नीचे से नहीं निकाला जा सका। क्रेन बुलाई गई, क्रेन से ट्रक को हटाया गया, इसके बाद ट्रक के नीचे फंसे युवकों को निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।