आगरालीक्स.. आगरा में सेना भर्ती करने वाले गैंग को पकडा है, 16 लाख रुपये में तीन युवकों को सेना में भर्ती कराने के लिए ठेका लिया गया, पुलिस ने चार शातिर अरेस्ट किए हैं।
आगरा में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से सेना में भर्ती कराने वाले गैंग को पकडा है, ये पफर्जी दस्तावेज से सेना में भर्ती कराने का ठेका ले रहे थे, इसके लिए तीन युवकों से 16 लाख रुपये लिए गए थे। पुलिस ने आगरा के ताजगंज निवासी उदय सिंह यादव, बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात के गांव खानपुर निवासी अभ्यर्थी आकाश उसके पिता अजय और जितेंद्र सिंह ठाकुर को अरेस्ट किया है।