आगरालीक्स …आगरा में एक जुलाई से पंचकुइया चौराहे से शाहगंज जाने वाला मार्ग 45 दिन के लिए बंद किया जा रहा है, इससे एक लाख लोग प्रभावित होंगे, इन्हें अब वैकल्पिक मार्ग से जाना पडेगा।

आगरा में राधा बल्लभ इंटर कॉलेज के पास रेलवे ब्रिज है, इस रास्ते से पंचकुइया चौराहे से आने वाले लोग सोरों कटरा होते हुए शाहगंज मुख्य बाजार में पहुंच जाते हैं। यहां इंटर कॉलेज के बगल में ही रेलवे ब्रिज है, रेलवे ब्रिज पर आश्वयक कार्य होना है, इसके लिए एक जुलाई से 45 दिन के लिए पंचकुइया चौराहे से शाहगंज वाले मार्ग को बंद किया जा रहा है।
वैकल्पिक रास्ते से जा सकेंगे
पंचकुइया चौराहे से शाहगंज जाने वाला मार्ग बंद होने के बाद वाहन वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे, इसके लिए तहसील चौराहे से शाहगंज मार्ग और पुंचकुइया चौराहे से कोठी मीना बाजार वाले रास्ते से लोग जा सकेंगे।