आगरालीक्स.. आगरा में एक जुलाई से अनलॉक टू शुरू हो रहा है, नौ बजे की जगह रात 10 बजे तक बाहर निकल सकेंगे, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, मॉल, जिम बंद रहेंगे। अनलॉक टू एक से 31 जुलाई तक रहेगा।
ग्रह मंत्रालय ने सोमवार को अनलॉक टू के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए, अनलॉक टू एक से 31 जुलाई तक रहेगा।
अभी तक रात नौ से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू था अब इसे रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर दिया गया है
मॉल, सिनेमा हॉल, जिम बंद रहेंगे
स्कूल, कॉलेज कोचिंग और शैक्षिक संस्थान बंद रहेंगे
मेट्रो बंद रहेगी
भीड जमा करने वाले धार्मिक आयोजन भी बंद रहेंगे