आगरालीक्स.. आगरा में आपके नाम से भी तो लोन नहीं ले लिया गया है, ऐसा ही एक गैंग पकडा गया है, शातिरों ने लोन से लग्जरी गाडी ले ली, आधा दर्जन बैंक से लोन लिए गए।
आगरा साइबर सेल ने किसी भी व्यक्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंकों से लोन लेने वाले बडे रैकेट को पकडा है, रैकेट के चार सदस्य पकडे गए हैं, सरगना मयंक शर्मा सहित अन्य पफरार हैं। इनके पास से तीन लग्जरी गाडी, दो दो पहिया वाहन जब्त किए गए हैं।
ऐसे पकडा गया गैंग
आगरा के देवरी रोड सदर निवासी गौरव सिंह और शिवपुरी शाहगंज निवासी गौरव राज ने शिकायत की थी कि उसके नाम से प्राइवेट बैंक में लोन करा लिए गए हैं, अब बैंक से लोन जमा करने के लिए फोन आ रहा है, उन्होंने कोई लोन नहीं लिया है। इस मामले को साइबर सेल को दिया गया। पुलिस ने रवि अग्रवाल निवासी 37ए/87ए मधु नगर थाना सदर बाजार आगरा, सौरभ शर्मा पुत्र हेमंत शर्मा नि0 सरस्वती विहार काॅलौनी ग्वालियर रोड सेवला सराय
थाना सदर आगरा, आदित्य निवेश उर्फ राॅकी पुत्र योगेश कुमार नि0 36/16 गुम्मट देवरी रोड मधु नगर थाना सदर आगरा, अशोक सिंह उर्फ बाॅबी ठाकुर पुत्र सुरेन्द्र सिंह नि0 ग्रीन पैराडाइज जखौदा ग्वालियर थाना मलपुरा आगरा को अरेस्ट किया है। इनके पास से फाइनेन्स कराई गयी 03 लग्जरी कार एवं 02 दो पहिया वाहन बरामद किये गये।
इस तरह गैंग करता था काम
पूछताछ में सामने आया है कि गैंग का सरगना मयंक शर्मा है, यह किसी के भी आधार कार्ड, पैन कार्ड पर लैपटॉप से अपने गैंग के सदस्य का फोटो लगा देता था, इन दस्तावेजों से गैंग का दूसरा सदस्य रवि अग्रवाल बैंक में खाता खुलवाता था, इसके लिए ऐसे बैंक में खाता खुलवाया जाता था जिनमें केवाईसी की बाध्यता नहीं होती है। इसके बाद गैंक का सदस्य भवेश शर्मा लोन के लिए कागज तैयार करता था, इसके बाद बैंक में लोन लेने के लिए आनलाइन आवेदन करते थे, उस व्यक्ति के नाम से लोन के लिए आवेदन किया जाता था, जिसका लोन लेने के लिए स्कोर अच्छा होता है, इससे तुरंत लोन मिल जाता था। एफ0आई0 एजेन्ट प्रशान्त वशिष्ठ विनोद सिंह, उमेश आदि अभिलेखों का सत्यापन करते हैं। आई0डी0एफ0सी0 बैंग संजय प्लेस के टैरिटरी मैनेजर दीपक नागर द्वारा अपना हिस्सा लेकर इन फर्जी अभिलेखों के नजरन्दाज कर लोन स्वीकृत कर दिया जाता है।
इन बैंकों से लिया गया लोन
- आई0डी0एफ0सी0 बैंक
- एच0डी0एफ0सी0 बैंक
- यस बैंक
- फुलाट्राॅन फाइनेन्स कम्पनी
- इण्डिया बुल्स
- एल0आई0सी0 हाउसिंग फाइनेन्स कम्पनी
फरार अभियुक्तः-
- सरगना मयंक शर्मा पुत्र मनोज शर्मा नि0 सैथिया स्टेट रोहता ग्वालियर रोड थाना
मलपुरा आगरा। - भवेश शर्मा पुत्र जतिन पुत्र नामालूम नि0 नेताजी स्कूल के सामने मधुनगर थाना सदर
आगरा। - आशुतोष असौलिया पुत्र प्रो0 राजकुमार असौलिया नि0 गुम्मट तखत देवरी रा ेड मधुनगर
थाना सदर आगरा। - प्रशान्त वशिष्ठ पुत्र नामालूम नि0 ए0बी0 आशियाना कहरई शमशाबाद रोड थाना
ताजगंज आगरा।