आगरालीक्स.. आगरा में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, आठ नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1227 पहुंच गई है।
आगरा में 59 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज को तबीयत बिगडने पर सैफई में भर्ती कराया था, वहां उनकी मौत हो गई। इस तरह कोरोना पॉजिटिव 86 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 8 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1227 है।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के मरीज
24 साल की मैन मार्केट कागरोल निवासी युवती, 65 साल के सिंघी बाजार छत्ता निवासी मरीज, 61 साल के देवरी रोड निवासी मरीज, 31 साल की शमसाबाद निवासी महिला मरीज, 76 साल के ताजगंज निवासी मरीज और 42 साल की खंदारी निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
4 मरीज डिस्चार्ज, 120 का चल रहा इलाज
मंगलवार को चार मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए, 120 मरीज भर्ती हैं, 1021 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।