आगरालीक्स ..आगरा में अनलॉक टू में दो जुलाई से जनपद न्यायालय, दीवानी न्यायालय खुल जाएगा, हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
आगरा में 20 मार्च से कोरोना के चलते आदलतें बंद हैं। ऐसे में अनलॉक टू में आगरा के जनपद न्यायालय को दो जुलाई से खोला जा रहा है। जिला जल एवं न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायलय में वर्चुअल न्यायालय की तरह से काम होगा, अधिवक्ताओं और वादकारियों की सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 0562 2852020 जारी किया गया है। इसके साथ ही मेल आईडी dcagraefilling@gmail.com जारी की गई है।
ये हैं नियम
न्यायालय परिसर में गेट नंबर 1 और 4 से ही प्रवेश कर सकेंगे, अन्य गेट बंद रहेंगे, वाहन पार्किंग में ही खडे होंगे
न्यायालय परिसर में प्रवेश करने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी, पूर्व में चल रही बैग स्क्रीनिंग की प्रक्रिया भी जारी रहेगी
मास्क का प्रयोग और शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा, न्यायालय कक्ष में प्रवेश करने से पहले हाथ सैनेटाइज कराए जाएंगे