आगरालीक्स ..(शरद माहेश्वरी)..आगरा में शाम चार बजे से टिक टॉक पूरी तरह से बंद हो गया, जाने विशेषज्ञों से कैसे बंद किए गए चीन के 59 एप।
विशेषज्ञों के अनुसार, चीन का पापुलर एप टिक टॉक मंगलवार शाम चार बजे पूरी तरह से बंद हो गया, जिन मोबाइल में यह एप था, उन्होंने एप को खोला तो मैसेज आया कि इंटरनेट इश्यू, इसका मतलब है कि टेलीकॉम कंपनी ने टिक टॉक सहित अन्य चीन के एप बंद कर दिए हैं।
टिक टॉक आन करने पर यूजर नोटिस
जिन मोबाइल में टिक टॉक डाउन लोड है, उसे क्लिक करने पर यूजर नोटिस दिखाई दे रहा है। इसमें लिखा आ रहा है कि Dear users, we are in the process of complying with the government of India’s directives to block 59 apps, Ensuring the privacy and security of all our users in India remain our utmost priority.
डैटा है सुरक्षित, कई और होने है बदलाव
आईटी एक्सपर्ट रक्षित टंडन ने बताया कि एप डाउनलोड करने पर यूजर की डिटेल चली जाती हैं, चीन के एप बंद करने से यूजर के डैटा के मिसयूज करने की आशंका कम है, अभी कई और बदलाव भी होने हैं।