आगरालीक्स…. आगरा में 105 दिन बाद कोर्ट खुल गया, दीवानी पर सुबह से ही लंबी लाइन लग गई है, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा है, सभी के लिए मास्क अनिवार्य है।आगरा में 20 मार्च से कोरोना के चलते आदलतें बंद हैं। ऐसे में अनलॉक टू में आगरा के जनपद न्यायालय गुरुवार दो जुलाई से खुल गए। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दीवानी परिसर में प्रवेश दिया गया। सुबह से ही लंबी लाइन लग गई, जिला जल एवं न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायलय में वर्चुअल न्यायालय की तरह से काम होगा, अधिवक्ताओं और वादकारियों की सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 0562 2852020 जारी किया गया है। इसके साथ ही मेल आईडी dcagraefilling@gmail.com जारी की गई है।
ये हैं नियम
न्यायालय परिसर में गेट नंबर 1 और 4 से ही प्रवेश कर सकेंगे, अन्य गेट बंद रहेंगे, वाहन पार्किंग में ही खडे होंगे
न्यायालय परिसर में प्रवेश करने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी, पूर्व में चल रही बैग स्क्रीनिंग की प्रक्रिया भी जारी रहेगी
मास्क का प्रयोग और शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा, न्यायालय कक्ष में प्रवेश करने से पहले हाथ सैनेटाइज कराए जाएंगे