आगरालीक्स… आगरा में एनजीटी के आदेश पर एडीए ने पुलिस की मौजूदगी में रामा जी धाम कॉलोनी के पार्क में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया, यहां पार्क में एक कमरा बनवा दिया गया था, इस मामले में एनजीटी के आदेश पर एडीए ने कार्रवाई की।
सिकंदरा की रामा जी धाम कॉलोनी के पार्क में अवैध निर्माण के मामले में एनजीटी ने आदेश जारी किए थे, गुरुवार को एडीए के अधिकारी एएसपी सौरभ दीक्षित, इंस्पेक्टर सिकंदरा अरविंद कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। यहां पार्क में बनाए गए अवैध कमरे को ध्वस्त कर दिया गया।