आगरालीक्स.. आगरा में 3 जुलाई को अखबारों में प्रकाशित प्रमुख खबरें, प्रेस रिव्यू, 6 जुलाई से 5000 पर्यटक कर सकेंगे ताज का दीदार, वर्चुअल कोर्ट में सुने गए जमानत और वाहन सीज के मामले

आगरा में 3 जुलाई को न्यूजपेपरों की प्रमुख खबरें चीन से तनाव के बीच भारत मिग सुखोई और मिसाइलें खरीदेगा, यूपी में कोरोना के बिना लक्षण वाले मरीज भी किए जाएंगे भर्ती।
अमर उजाला छह जुलाई से खुल जाएगा ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारक,
2 पालियों में पर्यटकों को मिलेगा प्रवेश, ताजमहल में एक पाली में 2500 पर्यटक कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, दो पालियों में 5000 पर्यटक देख सकेंगे ताज
आगरा किला में सुबह की पाली में 1200 और शाम की पाली में 1300 पर्यटक करेंगे आगरा किला का दीदार
फतेहपुर सीकरी में दोनों पालियों में एक एक हजार पर्यटक प्रवेश कर सकेंगे
दैनिक जागरण एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत, 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज
हिंदुस्तान कब्जा हटाने पहुंची तहसील टीम पर हमला पथराव, ग्रामीणों ने लगाया जाम
बल्केश्वर चौकी में खुलेगा कमला नगर थाना