आगरालीक्स …आगरा में ताज महल में एक बार में कितने पर्यटक जा सकेंगे और एक दिन में कितने पर्यटक ताजमहल का दीदार करेंगे, यह निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
ताजमहल, आगरा किला सहित देश के ऐतिहासिक इमारत छह जुलाई से खुल रहे हैं, इसके लिए स्टैंडर्ड आपरेटिंग पॉसिजर (एसओपी) जारी कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन में ताज महल में अधिकतम पांच हजार पर्यटक ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। इसके साथ ही मास्क की अनिवार्यता, हाथ सैनेटाइज करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
6 जुलाई से खुलेंगे ऐतिहासिक इमारतें
टूरिज्म एंड कल्चरल मिनिस्टर प्रहलाद सिंह पटेल ने टवीट किया है, इसमें उन्होंने लिखा है कि मैने @MinOfCultureGoI @ASIGoI के साथ निर्णय लिया है कि आगामी ६जुलाई से सभी स्मारकों को पूर्णसुरक्षा के साथ खोले जा सकते हैं।
करोडों का नुकसान
ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा सहित अन्य ऐतिहासिक स्मारकों को बंद होने के कारण करोडों का नुकसान हो रहा है, एंपोरियम बंद हैं, गाइड का काम ठप पडा हुआ है। इससे टूरिज्म इंडस्ट्री से जुडे लोग बेरोजगार हो गए हैं। आगरा की टूरिज्म इंडस्ट्री से जुडे लोग ताजमहल बंद होने से परेशान हैं, करोडों का घाटा हो रहा है।