आगरालीक्स ..आगरा में पॉश कॉलोनी, अपार्टमेंट सहित 85 कंटेनमेंट जोन हैं, इन्हें सील कर दिया गया है, बफर जोन में आवाजाही पर रोक है।
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं, मंगलवार को कोरोना के 19 केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1534 हो गई है। जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीज निकल रहे हैं, उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर की बैरीकेटिंग की जा रही है, यहां किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक है।
