आगरालीक्स.. आगरा में आज रात 10 बजे से मिनी लॉक डाउन लग जाएगा, 55 घंटे बाद सोमवार सुबह पांच बजे बाजार खुलेंगे, ईद और रक्षाबंधन के लिए कोई छूट नहीं दी गई है। ऐसे में शुक्रवार को ही लोग खरीददारी कर सकते हैं।
आगरा में शुक्रवार रात 10 बजे से मिनी लॉक डाउन लग जाएगा, यह मिनी लॉक डाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। आगरा में 55 घंटे बाजार बंद रहेंगे, कोई भी बेवजह बाहर नहीं निकल सकेगा।
सुबह नौ बजे खुल गए बाजार
शुक्रवार को सुबह नौ बजे से बाजार खुल गए हैं, ईद और रक्षाबंधन के लिए लोग शुक्रवार को ही खरीददारी कर सकते हैं। ऐसे में दुकानदारों को उम्मीद है कि शुक्रवार को ग्राहकों की भीड अधिक रहेगी, रात 10 बजे तक बाजार खुलेंगे, इसके बाद 55 घंटे का मिनी लॉक डाउन लग जाएगा।