आगरालीक्स.. आगरा के भाजपा विधायक की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा के भाजपा विधायक की 55 साल की पत्नी की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हरीपर्वत क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रकाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले भाजपा विधायक की पत्नी की कोरोना की जांच कराई गई। गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
देर रात कोरोना की हुई पुष्टि
30 जुलाई को कोरोना के सर्वाधिक 35 नए केस आए थे, रात 10 बजे आई रिपोर्ट में 9 नए केस और आए हैं। इसमें भाजपा विधायक की पत्नी भी हैं। इसके साथ ही 56 साल की खंदारी निवासी महिला मरीज, 25 साल के टीला माई थान निवासी मरीज, सैंया की दो महिला मरीज, फतेहपुर सीकरी के दो मरीज और अछनेरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
1765 कोरोना पॉजिटिव, 1423 हुए ठीक
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढकर 1765 हो चुकी है। जबकि 1423 मरीज ठीक हो गए हैं, कोरोना पॉजिटिव 99 मरीजों की मौत हो गई है।