Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Attack on Prof. R K Bharti, Agra, two arrest
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Attack on Prof. R K Bharti, Agra, two arrest

165

आगरालीक्स.. आगरा के आंबेडकर विवि के प्रोफेसर पर गोली मारने वालों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, जानलेवा हमला करने का कारण जानकर हैरान रह जाएंगे।
आगरा के आंबेडकर विवि समाज विज्ञान संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आरके भारती टेढी बगिया पर रहते हैं। 28 जून को वे घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे,बाइक सवार बदमाशों ने कालिंदी विहार सौ फीट रोड पर डॉ भारती को तीन गोलियां मारी थी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे ठीक हैं। पुलिस ने एत्माद्​दौला के जगजीवन नगर निवासी मोंटू और खंदौली के नंदलाल पुर निवासी सुरेश बघेल को अरेस्ट किया है।
इसलिए किया जानलेवा हमला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मोंटू ने असिस्टेंट प्रोफेसर के भाई हरीशंकर से तीन लाख रुपये उधार लिए थे। एक साल पहले रुपये उधार लेते समय एक चेक जमानत के तौर पर दिया था। रकम नहीं लौटाने पर हरीशंकर ने चेक अपने खाते में लगा दिया। बाउंस होने पर उन्होंने मोंटू को हड़काया। इसे लेकर वह हरीशंकर और डॉ. आरके भारती से खुन्नस मानने लगा। उसने खंदौली के गांव नंदलालपुर निवासी अपने मित्र सुरेश को हत्या की सुपारी दे दी।
रेकी के बाद मारी गोली
आरके भारती हर रोज सुबह टहलने निकलते थे। बदमाशों ने उनकी रेकी की। इसके बाद हमला किया, पुलिस ने तमाम लोगों से पूछताछ की, पर कोई सफलता नहीं मिली, पुलिस को अंत में सर्विलांस की मदद से घटना का सुराग मिला और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!