आगरालीक्स.. आगरा के कमिश्नर के पिता सहित कोरोना के 30 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2031 पहुंच गई है। किस क्षेत्र से आए कोरोना के केस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कमिश्नर, आगरा अनिल कुमार की मां के बाद उनके कार्यालय और आवास के सुरक्षाकर्मी, क्लर्क और ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, कमिश्नर के पिता की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं, शुक्रवार सात अगस्त को कोरोना के 30 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2031 पहुंच गई है।
इन क्षेत्रों से आए केस
जिला जेल के बंदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, बंदी के संपर्क वालों को क्वारंटीन किया गया है।
52 साल की साकेत कॉलोनी शाहगंज निवासी महिला मरीज, ताल की पार के 55 और 50 साल के पति पत्नी, यहां के ही 24 साल के मरीज, 64 सान के गांधी नगर निवासी मरीज, 35 साल के वजीरपुरा निवासी मरीज, 54 साल की आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला मरीज, 14 साल के दायपुरा, वजीरपुरा क्षेत्र की बेकरी के 37 साल के मरीज, 33 साल के फतेहाबाद, 48 साल के सरला बाग दयालबाग, 41 साल, 23 साल, 59 साल की जगनेर निवासी महिला मरीज, 28 साल और नौ साल के बालक, 59 साल की मधु नगर निवासी महिला मरीज, 19 साल के अछनेरा निवासी मरीज, 70 साल के फतेहपुर सीकरी निवासी मरीज के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
25 मरीज हुए ठीक, 299 हैं भर्ती
कोरोना संक्रमित 25 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, 1631 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 299 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।