आगरालीक्स.. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 750 स्वस्थ लोगों पर कोरोना की भारतीय कोवैक्सीन का ट्रायल होगा, आप जानना चाहते हैं तो कॉल कर सकते हैं। 9412722223
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरलॉजी (एनआइवी) के साथ मिलकर हैदराबाद की भारत बायोटेक कंपनी कोवैक्सीन तैयार की है। इसका फेज वन और टू का एसएन में ट्रायल होना था, लेकिन तैयारियों में देरी होने से फेज वन का ट्रायल नहीं हो पाया है अब फेज टू का ट्रायल होगा। इसमें 750 स्वस्थ लोग लिए जाएंगे। प्राचार्य डॉ संजय काला का कहना है कि फेज टू का ट्रायल 750 वॉलेंटियर्स पर किया जाएगा। पहले चरण में कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर और हेल्थ वकर्स को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा। ट्रायल के लिए 21 वॉलेंटियर्स ने पंजीकरण करा लिया है।
ये लोग ट्रायल में हो सकते हैं शामिल
18 से 50 साल के लोग, जिन्हें कोई बीमारी नहीं है
कोरोना पॉजिटिव नहीं हुए हैं