आगरालीक्स.. देश में तीन निजी ट्रेनें चलाई जा रही हैं, इसमें से एक ट्रेन आगरा रेल मंडल से होकर गुजरेगी. इंदौर नई दिल्ली प्राइवेट ट्रेन मथुरा जंक्शन से होकर जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेलवे बोर्ड इंदौर से तीन निजी ट्रेनें चलाने जा रहा है। इसमें एक ट्रेन इंदौर से नई दिल्ली के बीच चलेगी। यह ट्रेन इंदौर से रात 11 .55 बजे रवाना होगी, यह अगले दिन सुबह 9 .15 से 9. 30 बजे मथुरा जंक्शन और 11 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। उसी दिन ट्रेन दिल्ली से दोपहर में एक बजे चलेगी और 2. 30 बजे से 2. 45 बजे मथुरा पहुंच जाएगी। यह ट्रेन इंदौर में 11. 45 बजे पहुंचेगी।