आगरालीक्स.. सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में फंसी रिया चक्रवती आगरा के सेंट क्लेयर्स स्कूल में पढी हैं, वे आगरा में तीन साल रहीं और यहां पढाई की।
सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में मॉडल एक्ट्रेस व सुशांत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवती फंसी हुई हैं, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवती के बीच क्या चल रहा था, सुशांत की मौत का कारण क्या रहा, इस गुत्थी को सुलझाने में जांच एजेंसियां जुटी हुई हैं। रिया चक्रवती का आगरा कनेक्शन भी है।
आगरा में तीन साल रहीं
मॉडल रिया चक्रवती की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल अंबाला और उसके बाद सेंट क्लेयर्स स्कूल आगरा में हुई, उनके पिता आर्मी में थे, आगरा में पोस्टिंग के दौरान रिया चक्रवती आगरा के सेंट क्लेयर्स स्कूल में 2003 से 2005 से पढी, यहां उन्होंने अपनी पढाई की, उनके भाई भी इसी स्कूल के छात्र रहे हैं। यहां से पोस्टिंग दूसरी जगह होने पर रिया चक्रवती भी आगरा से चली गईं।
कर्नाटक में हुआ जन्म, एमटीवी से करियर किया शुरू
रिया चक्रवती का बंगाली परिवार से हैं, उनके पिता आर्मी में थे, रिया चक्रवती का जन्म बैंगलूरू कर्नाटक में हुआ। रिया चक्रवती ने अपना करियर एमटीवी से 2009 में शुरू किया। रिया चक्रवती ने एमटीवी के कई शो किए, रिया चक्रवती ने 2012 में तेलगू मूवी तूनीगा तूनीगा से अपना सफर शुरू किया। 2013 में बॉलीवुड मूवी मेरे डैड की मारुति और 2014 में सोनाली कैबल मूवी की। 2017 में बैंक चोर, 2018 में जलेबी।