आगरालीक्स.. आगरा में आप अपने घर से मथुरा श्री कृष्ण जन्मस्थान, व्रंदावन से लेकर देश के अलग अलग हिस्सों में जन्माष्टमी के आयोजन देख सकेंगे।
मथुरा श्री कृष्ण जन्मस्थान पर जन्माष्टमी पर सुबह पुष्प अर्पित करने के साथ ही भजन शुरू हो गए हैं। मंदिर परिसर में चुनिंदा भक्तों को ही प्रवेश दिया गया है, श्री कृष्ण जन्मस्थान सतरंगी रोशनी में नहाया हुआ है। श्री कृष्णमय माहौल में भक्त भजन गा रहे हैं, नंद घर आनंद भए जय कन्हैया लाल की गूंज रहा है।
द्वारिकाधीश में अभिषेक
द्वारिकाधीश मंदिर में सुबह आराध्य का अभिषेक किया गया। सुबह मंदिर परिसर कान्हा के जयकारों से गूंज उठा। रात 12 बजे श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

राधारमण मंदिर, वृंदावन में जन्मोत्सव
राधारमण मंदिर वृंदावन में बुधवार सुबह श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया, सुबह 9 बजे भगवान का जन्मोत्सव शुरू हुआ, पंचामृत से महाभिषेक कर रहे हैं।

आगरा के मंदिरों में जन्मोत्सव की तैयारी
आगरा के मंदिरों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी चल रही है, जगह जगह मंदिरों में झांकी सजाई गई है, घर पर लोग कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारी में जुटे हैं।