आगरालीक्स.. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में तीन की मौत, कार ट्रक में जा घुसी, कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग।
आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद में एक कार रोड किनारे खडे ट्रोला में जा घुसी, भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोग और पुलिस कर्मी पहुंच गए। कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
तीन की मौत, खिडकी काटकर निकाले बाहर
भीषण हादसे में तीन की मौत हो गई। वहीं, कार में फंसे घायल को बाहर निकालने के लिए खिडकी काटनी पडी, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।