आगरालीक्स …आगरा में सूरसदन से सेंट जोंस चौराहे तक यातायात में बदलाव किया है, खबर पढकर निकलें, अपने अनुभव साझा करें, क्या बदलाव सही है
आगरा के हरीपर्वत चौराहे से दिल्ली गेट से आने वाले वाहन घटिया आजम खां की तरफ जाते हैं। वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम लग रहा था, ऐसे में हरीपर्वत क्रोसिंग को बंद कर दिया है, यहां दिल्ली गेट से घटिया आजम खां और घटिया आजम खां से दिल्ली गेट के लिए हरीपर्वत क्रोसिंग पार नहीं कर सकेंगे, क्रोसिंग को बैरियर लगाकर बंद कर दिया है।
अब इस तरह जाएंगे वाहन, एक किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर
घटिया आजम खां से आने वाले वाहनों को हरीपर्वत थाने के बगल से सेंट जोंस कॉलेज तक जाना पडेगा, वहां से यूटर्न लेना होगा। इसी तरह दिल्ली गेट से आने वाले वाहन हरीपर्वत चौराहे से एमजी रोड पर पहुंचेंगे, स्पीड कलर लैब तक जाएंगे और वहां से यूटर्न ले सकते हैं। दिल्ली गेट से जो वाहन स्पीड कलर लैब के सामने एमजी रोड पर आएंगे, उन्हें स्पीड कलर लैब से सूरसदन तक जाना होगा, यहां से यू टर्न लेकर स्पीड कलर लैब रोड पर आएंगे, हरीपर्वत तक पहुंचने के बाद घटिया आजम खां की तरह जाएंगे।

दो दिन बाद ही हटा दिए थे बैरियर
शुक्रवार को हरीपर्वत चौराहे पर बैरियर लगाए गए थे, सोमवार को भीषण जाम लगने के बाद बैरियर हटा दिए गए, अब मंगलवार रात से दोबारा बैरियर लगा दिए गए हैं।