आगरालीक्स.. देश दुनिया की 13 अगस्त गुरुवार की दोपहर तक की प्रमुख खबरें..
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, मेदांता में भर्ती
केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नायक कोरोना संक्रमित
शुक्रवार से शुरू हो रहे राजस्थान विधानसभा सत्र की हलचल अभी से शुरू, भाजपा ने एलान किया कि वे सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे, इससे गहलोत सरकार के सामने बहुमत साबित करने की चुनौती होगी
पीएम मोदी ने नई कर प्रणाली (ट्रांसपेरेंट टेक्सेशन प्लेटफार्म) की शुरूआत की है, जो ईमानदार करदाताओं को प्रोत्साहित कर कर प्रणाली में पारदर्शिता बढाएगी, पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी के दौर से शुरू देश के टैक्स सिस्टम में काफी बदलाव किए गए हैं।
एच वन बी वीजा पर ट्रंप प्रशासन की राहत के बाद भारत के आईटी शेयर में तेजी आई है
भारत में टिक टॉक की दोबारा एंट्री, रिलायंस खरीद सकता है टिक टॉक का भारतीय वर्जन
15 अगस्त को लाल किले पर खालिस्तान का झंडा फहराने की साजिश, आईबी अलर्ट के बाद बढाई सुरक्षा
अमेरिका में रहने वाले सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरुवतपंत सिंह पन्नू ने वीडिया जारी कर कहा है कि 14, 15 और 16 अगस्त को लाल किले पर खालिस्तान का झंडा फहराने वाले को सवाल लाख डॉलर दिए जाएंगे।
भदौही से विधायक विजय मिश्रा को एनकाउंटर का खतरा, विकास दुबे प्रकरण के बाद से पुलिस की कार्रवाई के बाद विधायक विजय मिश्रा चिंतित