आगरालीक्स ..आगरा में साइबर क्रिमनल के बडे इंडो नाइजीरियन गैंग को पुलिस ने पकडा, करोडों की ठगी करने वाला नाइजीरियन गुडसटाइम संडे उर्फ बेंसन अरेस्ट.
आगरा के साइबर थाने की टीम ने इंडो नाइजीरियन गैंग को अरेस्ट किया है, यह गैंग सरकारी संस्थाओं की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करता था, गैंग लोगों से करोडों की ठगी कर चुका है।

अलग अलग जगह से किए अरेस्ट
साइबर सेल ने गुरुग्राम के मानेसर रोड स्थित 4.1 स्ट्रीट में रह रहे नाइजीरियन
गुडसटाइम संडे उर्फ बेंसन, गाजियाबाद के बसुंधरा निवासी तरुण यादव, संभल के असमौली में महमूद नगर निवासी आसिफ और संभल में नवाब पुर निवासी जसपाल को अरेस्ट किया है।
75 बैंकों की पासबुक, एटीएम किए जब्त
साइबर सेल ने शातिरों से तीन लैपटॉप, पीओएस स्वैप मशीन, 75 बैंक पासबुक, 40 एटीएम कार्ड, दो दर्जन चैकबुक जब्त की हैं।