आगरालीक्स.. आगरा में आज रात 10 बजे से 55 घंटे का मिनी लॉक डाउन लग गया है, पढे क्या खुला रहेगा और क्या बंद।
आगरा में शुक्रवार रात 10 बजे से 55 घंटे का मिनी लॉक डाउन लग गया है, यह सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। मिनी लॉक डाउन के 55 घंटे में बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे, वेबजह घर से बाहर निकलने वालों पर रोक रहेगी। जगह जगह बैरियर लगाकर चैकिंग की जाएगी।
मेडिकल स्टोर और शराब के ठेके खुलेंगे
55 घंटे के मिनी लॉक डाउन में बाजार बंद रहेंगे, बाजार को पूरी तरह से बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, हॉस्पिटल और मेडिकल स्टोर खुल सकेंगे, थोक दवा की दुकानें बंद रहेंगी, शराब के ठेके खुले रहेंगे।