आगरालीक्स ..आगरा का 15 अगस्त का प्रेस रिव्यू, 18 अगस्त तक नहीं आएगा पानी, 74 वें स्वतंत्रता दिवस के लिए जगमग ताजनगरी, 74 वें स्वतंत्रता दिवस की https://agraleaks.com/ की तरफ से शुभकामनाएं।
आगरा में 15 अगस्त को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का चीन को स्पष्ट संदेश, अशांति पैदा की तो माकूल जवाब देंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले हमारी जमीन कब्जाने का दुस्साहस करने वालों ने भुगते हैं गंभीर नतीजे। 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी लगातार 7 वीं बार लाल किले से करेंगे संबोधित। आतंकियों का सफाया करने वाले 4 जांबाजोंसेना को शौर्य चक्र। के 31 और पुलिस के 926 जवानों को वीरता पदक, चार सीआईएसएफ जवानों को शौर्य चक्र। श्रीनगर में आतंकी हमले में दो पुलिस कर्मी हुए शहीद। सुप्रीम कोर्ट का फैसला, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण अवमानना के दोषी, कोर्ट ने कहा स्वस्थ आलोचना नहीं बदनाम करने की कोशिश, 20 अगस्त को सुनाई जाएगी सजा। महंत न्रत्य गोपालदास के साथ रहने वाले दो शिष्य संक्रमित। श्री क्रष्ण जन्मस्थान के सचिव समेत 30 की होगी जांच, 100 होम क्वारंटीन। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब की सेहत में सुधार नहीं। बाहुबली विधायक विजय मिश्रा मध्य प्रदेश में अरेस्ट। गलवन के जांबाजों को सलाम, चीन को मुंहतोड जवाब देने वाले आईटीबीपी के 21 जवानों को वीरता पुरस्कार देने की सिफारिश। अब सरकार को मिलेगा आरबीआइ का सहारा, केंद्रीय बैंक ने इस साल 57128 करोड देने का अनमोदन किया। संकट टला, राजस्थान की परीक्षा में गहलोत पास।

अमर उजाला आज से 18 अगस्त तक नहीं मिलेगा गंगाजल, यमुनाजल भी कम, हरिद्वार में अपर गंगा और बिजनौर में मध्य गंगा कैनाल के बंद होने से परेशानी।
दरोगा अमित कुमार को राष्ट्रपति का वीरता पदक, सैंया थाने में तैनाती के दौरान बदमाशों से मुठभेड में हुए थे घायल, हिस्ट्रीशीटर मारा गया था।
सदर, पश्चिमपुरी, बोदला में सडकें धंसी
दैनिक जागरण, कोरोना के 21 नए केस, कुल केस 2266
एडीए के मुख्य नगर नियोजक कोरोना संक्रमित, विधायक योगेंद्र उपाध्याय और परिजन डिस्चार्ज।
नशीली दवाओं की पंजाब में सप्लाई करने वाले जय हनुमान फार्मा के संचालक लाखन सिंह का पता फर्जी।
हिंदुस्तान एसएन में एक सितंबर से कोरोना की रोकथाम के लिए विकसित की गई कोवैक्सीन का शुरू होगा ट्रायल
बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने से किसी को ना किया जाए वंचित
74 वें स्वतंत्रता दिवस के लिए जगमग ताजनगरी
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/