आगरालीक्स.. आगरा में टोरंट का बिजली का बिल माफ करने के लिए जनसभा का ऐलान करने वाले बाल योगी को पुलिस ने किया नजरबंद, लोग बिल माफी की उम्मीद के साथ पहुंचे।
गरीब सेना के अध्यक्ष बाल योगी टोरंट का बिजली का बिल माफ करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, इस मामले में हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की है। ऐसे में बाल योगी ने सोमवार को सुबह 10 बजे कोठी मीना बाजार में जनसभा बुलाई थी, पुलिस ने बाल योगी को पंचभैरो मंदिर, पंचकुइयां में नजरबंद कर दिया। इससे जनसभा नहीं हो सकी।
बिजली के बिल लेकर पहुंचे लोग
टोरंट का बिजली का बिल माफ करने के लिए बाल योगी ने अपने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी, इससे तमाम लोगों को टोरंट का बिजली का बिल माफ होने की उम्मीद लगी हुई है, जनसभा के लिए महिलाएं भी बिजली का बिल लेकर बडी संख्या में पहुंची, लेकिन जनसभा नहीं हो सकी और मंदिर में जहां बाल योगी थे वहां किसी को प्रवेश नहीं दिया गया।