आगरालीक्स.. आगरा के सेंट जॉर्जेज स्कूल में जिन छात्रों की फीस जमा नहीं हैं, उनके बोर्ड फॉर्म भरे जाएंगे, छात्रों को बोर्ड फीस जमा करनी है.वे स्कूल की फीस दो महीने में जमा कर सकते हैं।
आगरा में लॉक डाउन के दौरान स्कूल फीस माफ करने के लिए पापा संस्था द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है, ऐसे में आगरा के सेंट जॉर्जेज यूनिट टू में स्कूल फीस जमा ना करने वाले छात्रों को बोर्ड फॉर्म भरने से रोक दिया गया था। इसे लेकर पापा संस्था ने प्रदर्शन किया, डीआईओएस रविंद्र सिह ने कॉलेज प्रशासन से छात्रों के फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए थे, ऐसे में स्कूल प्रशासन ने सोमवार तक का समय मांगा था।
यह लिया गया निर्णय
सेंट जॉर्जेज के प्रधानाचार्य जेएस जर्माया ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म और नौवीं के छात्रों के पंजीकरण सिर्फ बोर्ड फीस लेकर किए जा सकेंगे, जिन अभिभावकों को फीस भरने में समस्या है, उन्हें दो महीने का समय दिया जा रहा है, वे दो महीने बाद तीन महीने का शुल्क जमा कर सकते हैं।