अलीगढ़लीक्स.. अलीगढ़ में कोरोना के 64 नए केस आए हैं, कोरोना संक्रमितों की संख्या 2697 पहुंच गई है, किस क्षेत्र से आए केस
डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि आज जेएन मेडिकल कॉलिज, मलखान सिंह,दीन दयाल अस्पताल व प्राइवेट लैब से 64 लोगो की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।डीएम श्री सिंह ने एक बार फिर जनता से अपील की है कि लोग लॉक डाउन का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहें व अपने घर पर रहें, सुरक्षित रहें। यदि आप या आपका कोई जानकार कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है तो तत्काल उसकी सूचना जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को दें ताकि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
कोरोना अपडेट
कुल केस- 2697
सक्रिय केस- 711
स्वस्थ हुए – 1895
मृत्यु- 28
24 घंटे में आए नए 64 केस